टॉन्सिल बढ़ जाने पर क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 12:57

टॉन्सिल में सूजन और दर्द का इन 5 तरीकों से करें इलाज :-

टॉन्सिलाइटिस के सूजन को ठीक करने के उपाय-

1. नमक मिलाकर गर्म पानी से गरारे करें

डॉक्टर बताते हैं कि नमक को गर्म पानी में मिलाकर गरारे और कुल्ला करना टॉन्सिलाइटिस के सूजन को खत्म करने का सबसे सटीक और ज्यादा इस्तेमाल करने वाला उपाय है। बैक्टीरियल और संक्रमण दोनों कारण से हुए टॉन्सिलाइटिस सूजन में नमक के गरारे का काफी फायदेमंद होते हैं।

2. शहद और गर्म चाय भी राहत पहुंचाती है

टॉन्सिलाइटिस सूजन को कम करने में शहद काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें जीवाणुरोधी गुण रहते हैं जो संक्रमण को कम करते हैं। कच्चा शहद का असर ज्यादा कारगर होता है। इसलिए अगर आप टॉन्सिल में सूजन आ जाती है तो आप कच्चे शहद का सेवन करें। इसके अलावा तुलसी के पत्ते को उबाल लें। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं। यह टॉन्सिलाइटिस सूजन कम करता है। इसके साथ गर्म चाय गले का राहत पहुंचाती है। सूजन को कम करता है।

3. एंटीबायोटिक से होता है इलाज

अगर सूजन संक्रमण के कारण हुआ है तो डॉक्टर के पास जाएं। वें आपको एंटीबायोटिक लेने की सलाह देंगे। उनसे दिखाने के बाद ही दवा का सेवन करें। इसके अलावा बच्चों को संक्रमण के कारण सूजन होता है तो डॉक्टर उन्हें भी दवा का सेवन करने की सलाह देते हैं।

4. सर्जरी कराकर समस्या से पाएं निजात

डॉक्टर बताते हैं कि एक साल में सात बार सूजन हो गया है तो डॉक्टर से सलाह लेकर सर्जरी कराएं। टॉन्सिल्स में बार-बार सूजन होने के कारण डॉक्टर सर्जरी करने की सलाह देते हैं। यह सूजन एंटीबायोटिक या घरेलू उपचार से भी ठीक नहीं होता है। अगर टॉन्सिल में सूजन के साथ फोड़ा हो जाता है तो यह एंटीबायोटिक से ठीक नहीं होता है। इसके लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। अगर सूजन के कारण सांस लेने में ज्यादा परेशानी होती है तो भी डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं। खाने को निगलने में परेशानी होने पर सर्जरी की सलाह दी जाती है। सर्जरी हमेशा पेशेंट की स्थिति और उसके सूजन की गंभीरता को देखकर ही डॉक्टर करते हैं।

5. गर्म पानी का भाप लें

डॉक्टर बताते हैं कि टॉन्सिल के सूजन से निजात पाने के लिए घर में हवा नम रखें। इसके लिए घर में कूल एयर ह्यूमिडफायर लगाएं। इससे शुष्क हवा घर की खत्म होगी। शुष्क हवा से गले को परेशानी होती है। इसके साथ समय-समय पर भाप लें। डॉक्टर के पास जाकर भाप वाली मशीन से भाप लें या घर में लें। इसके साथ अगर आपको सर्दी हो जाती है तो दवा लें। सर्दी में हमेशा टॉन्सिलाइटिस सूजन होती है।

टॉन्सिलाइटिस सूजन होने पर इन चीजों को नहीं खाएं

जंकफूड, बासी खाना नहीं खाएं।
ज्यादा मसालेदार खाना और तला भुना खाना नहीं खाएं।
ठंडी चीजों से दूर रहे, ठंडे पानी का गलती से भी न पीएं। आइसक्रीम और दही का भी सेवन नहीं करें।
बार-बार गर्म करके खाना नहीं खाएं। इससे खाने के पोषक तत्व कम हो जाते हैं, जिससे इम्यूनिटी शरीर की कम होती है। टॉन्सिलाइटिस सूजन की समस्या हो सकती है।

इनका ध्यान रखें तो नहीं होगा टॉन्सिलाइटिस सूजन

शौच से आने के बाद और खाने से पहले हमेशा अपने हाथ को अच्छी तरह से धोएं
खाना, पानी की बोतल और ग्लास किसी के साथ शेयर न करें
अगर टॉन्सिलाइटिस सूजन हो गया है तो तुरंत टूथब्रश को बदल लें
छींकते समय हमेशा मुंह पर रूमाल रखें
अगर बीमार हैं तो घर से नहीं निकलें

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info